फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूपी के मंत्री बोले- केवल अपनी राजनीति चमकाने आते हैं राहुल गांधी, बैठक का दिया ब्यौरा

रायबरेली की ‘दिशा’ (District Development Coordination and Monitoring Committee) बैठक के बाद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी की कार्यशैली पर हमला बोला। दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जनहित की योजनाओं को गति देने के बजाय केवल खामियां ढूंढकर अपनी राजनीति चमकाने आते हैं। बैठक का ब्योरा देते हुए सिंह ने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान राहुल गांधी अधिकारियों से योजना के बजट और प्रचार-प्रसार के मद के बारे में पूछने लगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सांसद का ध्यान योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के बजाय सिर्फ कमियां तलाशने में रहा। दिनेश प्रताप सिंह ने यह भी आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी रायबरेली के सांसद से ज्यादा नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में दिखे, जिन्हें दिल्ली से पर्चियों के जरिए सहायता दी जा रही थी। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सदन में असंसदीय सामग्री और तस्वीरें उठाकर दिखा रहे थे और अपने फोटोग्राफर से फोटो खिंचवा रहे थे। जनता के सम्मान की खातिर वे हर हद पार करेंगे और हमेशा सच की राह पर चलकर अपना फर्ज निभाते रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें