मुहर्रम की 10वीं तारीख (यौम-ए-आशूरा) पर चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा से तालकटोरा कर्बला तक पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अजादार शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन तथा कर्बला के शहीदों की याद में मातम किया। भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए जुलूस मार्ग पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से अजादारों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए जगह-जगह पानी का छिड़काव किया गया, वहीं पेयजल और शरबत की सबीलें भी लगाई गईं।