फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विराट हिंदू सम्मेलन... संगठित हो रहा हिंदू समाज, भारत फिर विश्वगुरु की राह पर

काकोरी नगर की माधव बस्ती में रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल ने कहा कि आज भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर हिंदू समाज संगठित हो रहा है। हमारी सनातन संस्कृति वैश्विक कल्याण का संदेश देती है और भारत एक बार फिर विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पराधीनता के दौर में एकजुटता के अभाव में देश पिछड़ा, लेकिन अब समाज संगठित होकर आगे बढ़ रहा है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने हिंदू समाज को गर्व के साथ अपनी पहचान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आचार्य महामाया दत्त, समाजसेवी सरवन और गीता देवी ने भी समाज को संगठित होने का संदेश दिया। सम्मेलन में सकल हिंदू समाज के 2798 लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें