पुराने लखनऊ की पहचान रहे इक्का-तांगा को दर्शाने के लिए उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान टीले वाली मस्जिद के पास चौराहे पर लगाया गया स्टैच्यू अब बदहाली का शिकार है। कभी यह स्टैच्यू स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करता था। लोग इसके पास खड़े होकर सेल्फी लेते और मोबाइल से तस्वीरें खींचते थे। लेकिन उचित देखरेख के अभाव में अब यह महज शोपीस बनकर रह गया है। स्टैच्यू में घोड़े की नाक पर लगी नाल भी गायब हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने लखनऊ की संस्कृति और पहचान से जुड़े इस प्रतीक की नियमित देखरेख होनी चाहिए। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से स्टैच्यू की मरम्मत कराने और आसपास साफ-सफाई व रखरखाव की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।