थानाक्षेत्र के उतरांवा गांव निवासी मजदूर सर्वेश अपनी ससुराल बछरांवा के सब्जी गांव से बाइक द्वारा पत्नी रामदुलारी बेटी जान्हवी 7,मानवी 6 व बेटे शमशेर 2 के लेकर बीती देर रात लगभग 10 बजे घर वापस जा रहे थे, और इनकी बाइक जैसे ही नगराम मोड़ पर बने कट से मोड़ने लगे, उसी दौरान लखनऊ से रायबरेली की तरफ जा तेज रफ्तार एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही बाइक सवार सभी लोग हवा में उछलकर दूर हाइवे पर जा गिरे। हादसे में सभी बाइक सवार घायल हो गये, सूचना पर निगोहां पुलिस ने एनएच की एम्बुलेंस से सभी घायलों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को थाने ले आयी। वहीं उपचार के दौरान शमशेर 2 की मौत हो गयी।पीजीआई पुलिस ने माशूम शमशेर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।