तराई में लगातार दूसरे दिन घने कोहरे ने दस्तक दी। भोर से तराई की सड़कें व कस्बा कोहरे की चपेट में रहा। कोहरे के चलते दृश्यता 30 मीटर रही और वाहनों की रफ्तार थमी रही। कोहरे के चलते गलन में भारी बढ़ोत्तरी हुई। कोहरे और गलन के चलते सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। छात्र छात्राओं को ठिठुरन के बीच स्कूल जाते देखा गया।