लखनऊ के कमता के वासुदेव नगर में टूटे नाले व खराब सड़क से परेशान स्थानीय लोगों ने आपस में मिलकर पैसा खर्च कर रोड बनवाई। कई बार नगर निगम व संबंधित विभाग से शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ जिसके बाद सभी ने निर्णय लेकर पैसे इकट्ठा कर रोड बनवाई।