लखनऊ के लालबाग स्थित मुख्यालय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। शिकायत दर्ज कराने के लिए फरियादियों ने पहले पंजीकरण कराया, जिसके बाद उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करना है। इस दौरान बादशाहखेड़ा के मनेश्वरपुरम निवासी विपिन शुक्ला भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे और अधिकारियों से समाधान की मांग की। अधिकारियों ने सभी शिकायतों की सुनवाई कर नियमानुसार कार्रवाई और शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।