फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्पैरो रिजॉर्ट हर्ष फायरिंग मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चार खोखे बरामद, पिस्टल की तलाश जारी

सिसेंडी-मदारपुर मार्ग स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई कथित हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने रिजॉर्ट परिसर से .32 बोर के चार खोखे बरामद किए हैं, जबकि घटना में प्रयुक्त पिस्टल की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे स्पैरो रिजॉर्ट में जन्मदिन समारोह के दौरान फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया कि लालबाग निवासी गौरव शर्मा ने बिहार के सीवान निवासी आशीष तिवारी के माध्यम से रिजॉर्ट में पार्टी आयोजित कराई थी। इसी दौरान कथित रूप से हर्ष फायरिंग की गई। मामले में रिजॉर्ट कर्मचारी जितेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर रामबाबू ने बताया कि मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रिजॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। दो अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध। सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच की टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें