सीएम योगी ने कहा, जब बड़ी सोच होती है और बड़े लक्ष्य के साथ व्यक्ति आगे बढ़ता है,तो उस बड़ी सोच का परिणाम सकारात्मक रूप से आता है। देश के युवाओं को,प्रदेश के युवाओं को भारत की सेना,नौसेना के बारे में यहां जानकारी मिलेगी,साथ ही किन सम विषम परिस्थितियों में हमारे सैनिक कार्य करते हैं,उनके लिए उन चुनौतियों से जूझने के लिए यह प्रेरणा होगी। हमारी नौसेना जो लक्ष्य लेकर चलती है जो उस विराट सोच का प्रतीक है कि-'नभः स्पृशं दीप्तम्' आकाश की ऊंचाइयों को छूने के लिए वैसी सोच भी चाहिए, संकुचित सोच, संकुचित भाव के साथ हम बड़े लक्ष्य प्राप्त नही कर सकते।