फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीएनए के 50 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई, किया संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह में आनंद मठ नाटक का मंचन देखा और अपने संबोधन में कहा कि हम लोग बचपन में सुनते थे कि रंगमंच समाज का दर्पण होता है और समाज की दिशा भी तय करता है। भावनाएं शब्द बनती हैं और शब्द अभिनय का रूप लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमने आनंद मठ नाटक में देखा कि महामारी के दौर में अंग्रेजी हुकूमत ने आमजन को मरने के लिए छोड़ दिया था। वहीं कोरोना जैसी बीमारी से जब पूरी दुनिया चपेट में आई थी, भारत भी इसकी चपेट में आया। लेकिन सरकार के प्रयासों ने अपने नागरिकों के हितों की रक्षा की। उन्होंने कहा कि आनंद मठ की प्रस्तुति प्रदेश के हर जिले में और सभी स्कूलों और कॉलेजों में होनी चाहिए। इसकी अवधि 15 मिनट की नहीं बल्कि दो घंटे की होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि हमें अपने नायकों को भुलाना नहीं चाहिए। उन्हें सम्मान देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें