फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राशन के इंतजार में बैठीं महिलाएं, राहत केंद्र पर लटका मिला ताला

फैजुल्लागंज के मौर्य मार्केट स्थित नगर निगम के बाढ़ राहत सहायता केंद्र पर सोमवार को करीब 100 महिलाएं राशन सामग्री मिलने के इंतजार में बैठी रहीं। महिलाओं का कहना था कि केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने उनसे आधार कार्ड की कॉपी जमा कराई थी और राशन वितरण के लिए सोमवार को बुलाया था। सुबह जब वे केंद्र पहुंचीं तो वहां ताला लगा मिला। राशन मिलने की उम्मीद में पहुंचीं महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। बाढ़ से प्रभावित परिवारों की महिलाओं ने बताया कि उन्हें राहत सामग्री मिलने की उम्मीद थी, लेकिन केंद्र बंद होने से उन्हें निराश होकर लौटने की नौबत आ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें