फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रक्षामंत्री से मिला बुद्धेश्वर विकास महासभा का प्रतिनिधिमंडल, स्टेशन-वार्ड नामकरण और जाम की समस्या उठाई

बुद्धेश्वर विकास महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल महासभा के संरक्षकों के नेतृत्व में देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह से रविवार दोपहर को मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न जनहित समस्याओं और मांगों को लेकर उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा। महासभा के संरक्षक अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ संजय मिश्रा, डॉ. घनश्याम पांडे, संगठन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा कार्यालय प्रभारी राकेश मोहन मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख रूप से आलमनगर स्टेशन का नाम बदलकर बुद्धेश्वर स्टेशन तथा हैदरगंज वार्ड का नाम बदलकर बुद्धेश्वर वार्ड किए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित सुबह हो या शाम... बुद्धेश्वर चौराहे पर सिरदर्द बना जाम शीर्षक खबर का उल्लेख करते हुए बुद्धेश्वर चौराहे और आलमनगर पुल के पास मस्जिद क्षेत्र में लगने वाले जाम से स्थायी निजात दिलाने की मांग भी उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ये मांगें लंबे समय से क्षेत्रवासियों की भावनाओं और जनसुविधाओं से जुड़ी हुई हैं। क्षेत्र के लोगों को नामकरण संबंधी मांगों के साथ-साथ यातायात जाम की समस्या से भी लगातार जूझना पड़ रहा है।अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने रक्षा मंत्री से इन मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी मांगों और समस्याओं का परीक्षण कराकर उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें