फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : पत्नी चांदनी ने प्रेमी बच्चालाल से करवाई पति प्रदीप गौतम की हत्या

आकाश द्विवेदी Updated Tue, 28 Oct 2025 09:30 PM IST

शनिवार की रात बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के मामपुर बाना स्थित आउअर रिंग रोड़ किनारे 25 वर्षीय प्रदीप गौतम निवासी मामपुर बाना की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। पुलिस ने इसका मंगलवार को खुलासा करते हुए हत्यारोपी बच्चालाल निवासी गोण्डा और मृतक प्रदीप गौतम की पत्नी चांदनी को गिरफतार किया है। पुलिस ने बच्चलाल के पास से प्रदीप की बाइक और असलहा,एक कारतूस भी बरामद किया है। एडीसीपी उत्तरी, लखनऊ अमोल मुरकुट ने अपने कार्यालय पर आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया है कि,प्रदीप की पत्नी चांदनी शराबी पति से परेशानी थी। जिसके वजह से वह परेशान रहती थी। चांदनी ने ही प्रेमी से मिलकर प्रदीप की हत्या का प्लान तैयार किया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें