उत्तर प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का 4 मई 2026 को लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया था। उनके परिजनों की ओर से राजभवन के सामने स्थित 'विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह' (लोक निर्माण भवन) में श्रद्धांजलि सभा और भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें मंत्री अरुण सक्सेना, मेयर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया अन्य भाजपा ,कांग्रेस नेता व मिलने वाले शामिल हुए।