बेसिक शिक्षा विभाग के आधीन चलने वाले प्राथमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी बादशाह नगर में पढ़ने वाले बच्चों को नया स्कूल मिल गया है। अब उन्हें तीन किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय महानगर में पढ़ने जाना नहीं पड़ेगा। यह संभव हो पाया है रेलवे अधिकारियों के बड़ा दिल दिखाने की वजह से। रेलवे कॉलोनी में पुनर्निर्माण का कार्य चलने की वजह से विद्यालय का मूल भवन बंद कर दिया गया था। जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे दूसरे स्कूल से संबद्ध कर दिया था। जिससे यहां के बच्चों को स्कूल जाने में समस्या आ रही थी और उन्होंने ने करीब में स्कूल होने की मांग थी। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने अपना दूसरा भवन स्कूल के रूप में आवंटित कर दिया। बृहस्पतिवार को यह स्कूल नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया।