अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कैसरबाग स्थित सहायता प्राप्त बालिका विद्या निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर की। इसके बाद मिशन शक्ति प्रभारी शालिनी देवी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है और छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना डर अपनी बात संबंधित अधिकारियों तक पहुंचानी चाहिए। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।