फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस मुख्यालय में ई साक्ष्य और समन कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ के शहीद पथ स्थित पुलिस मुख्यालय में ई साक्ष्य और समन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अवधेश कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक, अभियोजन ने मौजूद पुलिस कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा नियमावली 2024 के प्रावधानों पर चर्चा की। कार्यशाला में मुख्य वक्ता अवधेश सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब न्यायिक और कानूनी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने के लिए ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को अनिवार्य कर दिया गया है और न्याय केवल होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि वह होते हुए दिखना भी चाहिए। समन भेजने से लेकर साक्ष्यों को एकत्रित करने तक की प्रक्रिया को डिजिटल रूप से रिकॉर्ड किया जाएगा और इसकी एक प्रति तामील के सबूत के रूप में सुरक्षित रखी जाएगी। इस ऐतिहासिक बदलाव का उद्देश्य कानूनी प्रणाली में तकनीक का समावेश कर आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करना है। कार्यशाला में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें