राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बच्चे अमर उजाला द्वारा आयोजित पुलिस दोस्त पाठशाला कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पर डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने उन्हें पुलिस के काम करने के तरीके और रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी दी और ये भी बताया कि अगर आपके ऊपर कोई परेशानी आए तो आप कौन सा नंबर डायल करोगे। उन्होंने बच्चों को मोबाइल में इंस्टाग्राम ऐप लोड करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है इसकी भी जानकारी दी।