फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पुलिस की मौजूदगी में खुला विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल का ताला

लखनऊ के नरही स्थित विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल में बुधवार को कई घंटे के इंतजार के बाद पुलिस की मौजूदगी में विद्यालय का ताला खुलवाया गया। विद्यालय का ताला सुबह 10 बजे खोला जाना था, लेकिन पुलिस के देर से पहुंचने के कारण प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। दोपहर करीब एक बजे पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई। मौके पर शिक्षक, शिक्षक नेता, छात्र-छात्राएं और अन्य लोग पहले से मौजूद थे। पुलिस की निगरानी में दुकानदार की ओर से विद्यालय का ताला खोला गया। इस दौरान परिसर के बाहर काफी भीड़ जुटी रही और कुछ समय के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली। ताला खुलने के बाद विद्यालय परिसर में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई ताकि स्थिति का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें