इटौंजा के तुर्की में बीते रविवार को नव विवाहिता हिमांशी कश्यप की हत्या उसके ससुरालियों ने कर दी। शव को ठिकाने लगाकर सभी सात ससुराली जन फरार हो गए, जिसमें तीन तो पकड़े गए बाकी अभी भी फरार है। हत्या के पांचवे दिन हिमांशी का शव नगराम थाना के नहर में मिलने और लाल सूट के आधार पर शिनाख्त के बाद मायके वालो ने इटौंजा थाने पर खूब हंगामा और प्रदर्शन किया। इटौंजा पुलिस पर ससुरालियों से मिलीभगत करने और जांच में लापरवाही का भी आरोप लगाया। इसके बाद मौके पर पांच थाना,महिंगवा,बख्शी का तालाब, सैरपुर ,महिला थाना बख्शी का तालाब और इटौंजा पुलिस को लगाया गया।