फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नेशनल पीजी कॉलेज में शुरू हुई तीन दिवसीय टेकफेस्ट.0, युवाओं ने बताया कैसे बन सकते हैं आत्मनिर्भर

नैक से ए ग्रेड लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में आज विज्ञान और तकनीक के साथ हम कैसे आत्मनिर्भर बने ये संदेश देते हुए तीन दिवसीय टेकफेस्ट 5.0 की शुरुआत हो गई। ये खास पहल कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से की गई है। इस आयोजन के मौके पर अलग-अलग कॉलेज और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भी सहभागिता कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों ने अपनी- अपनी ओर आज की जरूरत के अनुसार डेवलप किए गए सॉफ्टवेयरों और वेबसाइट के बारे में विस्तृत रूप से बताया है। 14 फरवरी तक यह आयोजन विभिन्न प्रतिष्ठित महाविद्यालयों के तकनीकी उत्साही छात्रों को एक साथ लाकर नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देगा। इसमें स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के अभिनव विचारों का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। उनकी सामूहिक विशेषज्ञता और तकनीकी उन्नति को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता ने विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग स्तर की आकांक्षाओं तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें