फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, रक्षा उपकरण देखने उमड़ी भीड़

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण के बाद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वाटिका में भारतीय नौसेना से जुड़े विभिन्न रक्षा उपकरण और सैन्य तंत्र प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शौर्य वाटिका में नौसेना के उपयोग में आने वाले कई महत्वपूर्ण उपकरण, हथियार प्रणालियां और तकनीकी संरचनाएं स्थापित की गई हैं। इन प्रदर्शनों के माध्यम से आमजन को भारतीय नौसेना की क्षमता, तकनीक और राष्ट्र सुरक्षा में उसकी भूमिका की जानकारी मिल रही है। लोकार्पण के बाद पूरे दिन वाटिका में दर्शकों की भीड़ लगी रही। युवाओं, विद्यार्थियों और परिवारों ने रक्षा उपकरणों को करीब से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। यह वाटिका भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और गौरव को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें