लखनऊ के बंथरा इलाके में बृहस्पतिवार रात हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि कार चालक एक निजी विद्यालय में इंटर का छात्र है। उन्नाव के बल्लू खेड़ा निवासी रविंद्र विक्रम सिंह का बेटा गौरव सिंह चौहान उम्र 21 वर्ष कार चला रहा था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।