फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: महिला थाना प्रभारी की पहल से सुलझा विवाद, नवदंपति विवाह बंधन में बंधे

महिला थाना द्वितीय बख्शी का तालाब में बुधवार को एक अनोखा और सकारात्मक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां महिला थाना प्रभारी मेनका सिंह की पहल से एक टूटते रिश्ते को नया जीवन मिला। जानकारी के अनुसार बाराबंकी निवासी युवती मिथिलेश का विवाह इटौंजा निवासी युवक अमित से तय हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। इसके बाद युवती ने अपनी समस्या महिला थाना प्रभारी मेनका सिंह को बताई। बुधवार को दोनों पक्षों के परिजन महिला थाने पहुंचे, जहां थाना प्रभारी ने दोनों परिवारों और युवक-युवती से विस्तार से बातचीत की। समझाइश और संवाद के बाद दोनों पक्ष आपसी मतभेद भुलाकर विवाह के लिए सहमत हो गए। इसके बाद थाना परिसर में ही दोनों ने परिजनों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक-दूसरे को वरमाला पहनाई तथा मिठाई खिलाकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इस अवसर पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। योगेश शुक्ला ने बताया कि थाना परिसर में सहमति बनने के बाद दोनों परिवार सामाजिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की शेष रस्में भी संपन्न करेंगे। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना स्टाफ, दोनों परिवारों के सदस्य और अन्य शुभचिंतक मौजूद रहे। महिला थाना प्रभारी की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें