सआदतगंज के चौपटिया स्थित चारों धाम मंदिर से शनिवार सुबह मूर्तियों के गहने चोरी हो गए। सोशल मीडिया में वायरल सीसीटीवी फुटेज में सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे के बीच एक महिला मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र और नथ चोरी करते देखी गई। मंदिर प्रबंधन ने थाने में घटना की जानकारी दी है। पुजारी सियाराम अवस्थी ने बताया कि मंदिर से श्रीनाथ जी की मूर्ति का मुकुट भी चोरी हुआ है। इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। फुटेज में चोरी करते दिखी महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।