फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Lucknow: नर्क मे जी रहे लोग... सीवर का गंदा पानी भरा होने से घरों में रहना मुश्किल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सफाई

कानपुर रोड पर आलमबाग स्थित गुरूनानक नगर वार्ड के सुंदर नगर जोन 5 के मकानों में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। वार्ड में जलभराव होने और साफ-सफाई न होने से दुर्गंध व मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में डेंगू और मलेरिया से लोग बीमार हो रहे हैं तो यहां के लोगों की सांसें अटकी हुईं। लगातार शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों में गुस्सा भी है। कानपुर रोड पर आलमबाग स्थित गुरूनानक नगर वार्ड के सुंदर नगर जोन 5 में 100 से अधिक घर बने हुए है। जब घर बने थे तो उस वक्त यहां सभी सुविधाएं थीं। लेकिन अब यहां पर टूटी सड़कें और उनमें सीवर का गंदा पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। सीवर लाइन ठप है। गंदगी सड़क पर बहती है। काई भी जम रही है। ऐसे में कीड़े-मकौड़े भी पनप रहे हैं। नियमित साफ-सफाई न होने पर कॉलोनी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सीवर का गंदा पानी बाथरूम के रास्ते लोगों के घरों में घुस रहा है। उससे निकलने वाली दुर्गंध से लोग बीमार हो रहे हैं। आए दिन बच्चे बीमार हो रहे हैं दूसरों के घर में शौच करने जा रहे है स्थानीय निवासी वार्ड में लगे नल से गंदा पानी आ रहा है। जो पीने लायक नहीं हैं क्योंकि नल के चारों ओर जलभराव हो गया है। पाइप भी कहीं कटी हुई है। काई भी जम गई है। लोगों को इसी जलभराव से होकर आना-जाना पड़ता है। पानी से बदबू भी आती है। ऐसी स्थिति में पीने का पानी दूसरो से घर से लाना पड़ता है, जहां सबमर्सिबल लगा हुआ है। स्थानीय लोगों की आपबीती कॉलोनी वासी श्वेता सिंह का कहना है कि कॉलोनी में गंदगी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस संबंध में कई बार शिकायत भी की है लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। कॉलोनी वासी प्रिया का कहना है कि बाथरूम के रास्ते सीवर का गंदा पानी घर में भर रहा है। जिसके चलते घर का कोई भी सदस्य नहा नहीं पा रहा है। उसे नहाने के लिए दूसरों के घर जाना पड़ रहा है। एक बार अधिकारी यहां आकर देखें कि हम लोग कैसे यहां रह रहे हैं। कॉलोनी वासी मीना देवी का कहना है कि पूरे रास्ते में कीचड़ और सीवर का पानी जमा हुआ है, उसी में से होकर निकलना पड़ता है। कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कॉलोनी वासी आदित्य कुमार का कहना है कि लंबे समय से सड़क पर सीवर का पानी जमा हुआ है जिसके चलते सड़क पर काई जमी हुई, जिसमें आए दिन बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे है। ऐसी स्थिति में कब तक यहां परिवार का गुजारा हो पाएगा। कोई सुनवाई नहीं हो रही। कॉलोनी वासी रानी शर्मा का कहना है कि घर से बाहर निकलने से पहले नाली के ऊपर लगी ढक्कनों के ऊपर पानी डालकर साफ करना पड़ता है जिससे कीचड़ हट जाए और पानी पानी रह जाए ताकि वहां से निकल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें