लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर लॉरेटो स्कूल की छुट्टी के समय लंबा जाम लग गया। इसमें फंसे वाहन चालकों ने बताया गया कि स्कूल की छुट्टी के समय हमेशा ऐसे ही जाम लग जाता है जिसमें घंटों फंसे होने की वजह से जहां कहीं जल्दी पहुंचना होता है तो देर हो जाती है। इस सड़क पर बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावक सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी कर देते है, इसकी वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।