फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ...इंस्टाग्राम का प्यार बना मौत की वजह, मां बोली-फोटो देख कलेजा फट जाता है

पारा इलाके में सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्रेम प्रसंग नाबालिग पांचवी पास छात्रा के लिए मौत का कारण बन गया। शक और अपमान की भावना में दो दोस्तों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शीतल राय (16) की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को आत्महत्या दिखाने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी काकोरी के पठान खेड़ा गांव निवासी अंशु गौतम कुल्हड़ कट्टा निवासी आशिक यादव चचेरा भाई रिशू यादव फतेहहगंज निवासी वैभव राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी दीपक रावत अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद छात्रा की बातचीत दो युवकों से होने लगी,जिसे अपमान मानकर साजिश रची गई। हत्या के बाद शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए गए, लेकिन शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें