राजधानी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और तेज धूप का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ने के आसार हैं। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिख रही है। हालांकि 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट के साथ लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।