फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ में समाजवादी पार्टी मना रही आरक्षण दिवस , कहा - हमारे अधिकारों की रक्षा करता है संविधान

समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में आरक्षण दिवस के दिन पूरे प्रदेश में "संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस" के रूप में मना रही है। लखनऊ महानगर कार्यालय में आज महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी के नेतृत्व में संविधान मानस्तंभ मना रही है। मुख्य अतिथि के रूप में ( पूर्व सांसद ) अन्नू टंडन सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। अन्नू टंडन ने कहा संविधान दिवस हमारे लिए महत्वपूर्ण है। आज हम सबको जागरूक होना पड़ेगा कि संविधान में हमको बहुत कुछ दिया है लेकिन आज संविधान खतरे में है। इन हालात में हम लोग मिलकर संविधान दिवस मना रहे हैं और यह संकल्प लेते हैं कि संविधान को हम मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि सब लोग यह बात समझ रहे हैं कि हमारे अधिकारों की रक्षा संविधान करता है। हिंदू मुस्लिम करना हमारे समाजवाद में नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें