फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में पेड़ की डालियों पर लटका बिजली का खंभा हटाया गया

शहीद पथ किनारे पेड़ की हल्की डालियों के सहारे लटके भारी-भरकम बिजली के खंभे की तस्वीर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आ गया। जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से खंभे को हटा दिया गया है। गौरतलब है कि खंभा पेड़ की डालियों के सहारे लटका हुआ था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह गंभीर खतरा बना हुआ था। समाचार प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए खंभे को सुरक्षित तरीके से हटा दिया। इससे क्षेत्र से संभावित दुर्घटना का खतरा टल गया।स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए प्रशासन और मीडिया की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की समस्याओं का शीघ्र समाधान जनहित में आवश्यक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें