फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ में ज्वेलर्स को गोली मारकर लूट, गोली की आवाज से मचा हड़कंप

अमेठी कस्बे में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलर्स को गोली मारकर जेवरात से भरा बैग और स्कूटी लूट ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद, एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार, एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव व इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। डीसीपी अमित कुमार आनंद के अनुसार, अमेठी कस्बे के बंगला वार्ड निवासी सचिन वर्मा की रामबाग रोड पर सचिन ज्वेलर्स के मालिक हैं। मंगलवार रात अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने बैग छीनने लगे। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर बदमाशों ने सचिन के पैर में गोली मार दी। इसके बाद जेवरात से भरा बैग और स्कूटी लूट ली और मौके से भाग निकले। गोली चलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सचिन को उपचार के लिए गोसाईंगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें