फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ग्लास की फैक्ट्री में आग लगी

चिनहट थाना क्षेत्र देवा रोड के अंतर्गत इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित जेनेसिस विंडोर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक शीशा निर्माण कंपनी में रविवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलने पर प्रभारी निरीक्षक चिनहट मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की टीमों को भी तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तथा टाटा टेल्को कंपनी की विशेष फायर यूनिट ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई के कारण कोई जनहानि नहीं हुई तथा न ही कंपनी परिसर में कोई व्यक्ति आग में फंसा पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही संभव होगी। आग लगने से कंपनी में रखे शीशा (ग्लास) और कीमती मशीने अन्य सामग्री नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग द्वारा नुकसान का आंकलन और आग लगने के वास्तविक कारण की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें