लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के अटेसुवा गांव में शनिवार को किसान मेवालाल के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। पीड़ित किसान मेवालाल के अनुसार घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं आग की भेंट चढ़ गईं।