इटौंजा माधोपुर गांव में सीतापुर हाइवे किनारे स्थित अवैध दुकानों में लगी आग ने सात अन्य दुकानों को खाख कर दिया। इसके साथ ही। आग ने कबाड़ के गोदाम को भी नुकसान पहुंचाया। 20 लाख की मशीन जल गई। पांच दमकल वाहनों ने आग पर तीन घंटे में काबू पाया। कबाड़ व्यवसाई एकतानगर मोहिबुल्लापुर मड़ियांव निवासी नसीरुद्दीन सिद्दीकी का आरोप है कि उपेंद्र नामक व्यक्ति ने आग लगाई है। बीते 12 नवंबर को भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दिया लेकिन इटौंजा पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया। रविवार रात घटना में सात अन्य दुकानें सौ मीटर एबीसी लाइन भी जल गई।