लखनऊ के कुर्सी रोड, टेढ़ी पुलिया चौराहा स्थित आशीष नगर में एक खाली भूखंड को नगर निगम ने कूड़ा घर बना दिया है। दर्जनों लोगों ने अवैध तरीके से झोपड़ियां भी बना ली है। इससे स्थानीय लोग परेशान हैं। नगर निगम व जनप्रतिनिधियों को भी शिकायत की पर, कोई सुनवाई नहीं हुई।