फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह बोले- कृषि का रोडमैप बनाकर ज्वलंत मुद्दों पर काम करेंगे

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 24 Apr 2026 02:11 PM IST

क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन की प्रेसवार्ता करते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम कृषि का रोड मैप बनाएंगे और ज्वलंत मुद्दों पर काम करेंगे। गेहूं और धान का उत्पादन अब तक का रिकॉर्ड है और चावल उत्पादन में भारत एक नंबर पर हो गया चीन को पीछे छोड़ दिया। तीन प्रमुख कार्य हमारी सरकार की ओर से किए जा रहे है जिसमें खाद्य सुरक्षा, किसानों की आजीविका बेहतर करना और उनका उचित मूल्य दिलाना है। तीसरी बेहतर दाम पर खाद्यान्न मुहैय्या करना। इंटीग्रेटेड फार्मिंग पर काम हो रहा है उसके अलग अलग मॉडल तैयार करे जा हैं। किसान क्रेडिट कार्ड पर काम हो रहा है और अभी तक 7.5 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड हैं जिसमें सस्ते दर पर किसानों को लोन दिया जाता है लेकिन बचे हुए किसानों के लिए जल्द किसान क्रेडिट कार्ड बने इसपर भी काम किया जा रहा हैं। हर राज्य में फॉर्मर आईडी बनाई जा रही है और अभी तक लगभग 9.5 करोड़ किसान आईडी बन चुकी हैं। एमआईएस योजना के अंतर्गत आलू खरीद हो रही। यूपी में इंटरनेशनल पोटेटो सेंटर स्थापित करने का निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है। खाद की क़ीमत नियमित करने के लिए केंद्र सरकार ने योजना बनाई है जिससे किसान पर उसका असर ना पड़े। हमारे पास गेहूं का पर्याप्त भंडारण है और कोई शॉर्टज नहीं है। भारत सरकार ने मिलावट को रोकने के लिए प्रकृति कृषि अभियान योजना की शुरुआत की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें