लखनऊ पार्क रोड पर सीएम ग्रेड योजना के तहत सौंदर्यीकरण के लिए फुटपाथ बनाया गया था जिस पर अब ठेले वालों का कब्जा हो गया है। बची हुई सड़कों पर लोग अपनी गाड़ी खड़ी करके चले जाते हैं जिसके चलते इस रोड पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इस रोड पर सरकारी सिविल अस्पताल भी है। जाम के चलते यहां आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, सूचना विभाग की बिल्डिंग के पास बाटी चोखा की भी दुकान खुली हुई है पर जिम्मेदार सो रहे हैं।