लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले अहम मुकाबले को लेकर इकाना स्टेडियम में फैंस का उत्साह चरम पर दिखा। मैच देखने पहुंचे दर्शकों ने इसे करो या मरो मुकाबला बताते हुए कांटे की टक्कर होने की उम्मीद जताई। लखनऊ और कोलकाता, दोनों टीमों के समर्थक अपनी-अपनी जर्सी और झंडों के साथ स्टेडियम पहुंचे। वहीं स्कूली बच्चों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आज टोटका करके अपनी टीम को जिताएंगे। स्टेडियम के बाहर नारेबाजी, सेल्फी और क्रिकेट चर्चा का माहौल रहा। मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त रोमांच नजर आया।