लखनऊ के कृष्णा नगर स्थित कनौसी इलाके में ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली का कुंडा अचानक खुल गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रैक्टर दीवार में फंस गया, जिसे निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन द्वारा ट्रैक्टर को दीवार से अलग कराया गया। घटना के चलते कुछ समय तक आवागमन भी प्रभावित रहा।