फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कानपुर से जल लेकर लखनऊ पहुंचे कांवड़िए, गोमती नगर में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर

लखनऊ में सावन के पवित्र महीने में राजधानी लखनऊ की सड़कें ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज रही हैं। इसी क्रम में गोमती नगर इलाके में कानपुर से कांवड़ यात्रा निकालकर जल लेकर आ रहे श्रद्धालुओं के एक जत्थे से बातचीत की गई। कानपुर से अपने दोस्तों के साथ निकले शिवभक्त सौरभ चौहान ने बताया कि वे बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पूरी निष्ठा के साथ इस यात्रा पर निकले हैं। सौरभ और उनके साथियों में लंबा सफर तय करने के बाद भी थकान का कोई नामोनिशान नहीं दिखा। बातचीत के दौरान सौरभ चौहान ने कहा, रास्ते की कठिन चढ़ाई और दूरी भोलेबाबा की भक्ति के आगे बहुत छोटी लगती है। दोस्तों के साथ मिलकर यात्रा करने का अलग ही आनंद है और महादेव की कृपा से रास्ते की हर मुश्किल आसान हो जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें