चौक स्थित कुनकुंजी गर्ल्स पीजी कॉलेज में युवा महोत्सव-2026 ‘हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें विभिन्न कॉलेजों से आई छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव के दौरान छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्राओं ने रस्साकशी में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल के दौरान छात्राओं का उत्साह देखते ही बना। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का मंच देना रहा।