फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर ‘हिंदू गौरव दिवस’ का आयोजन

Akash Dwivedi Updated Fri, 21 Aug 2026 12:35 PM IST

काना स्टेडियम में पद्म विभूषण कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई नेता शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन कल्याण सिंह के पौत्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह की ओर से किया गया। कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कल्याण सिंह को ‘इतिहास पुरुष’ बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबूजी ने हमेशा गांव, गरीब और किसानों के उत्थान के लिए काम किया। राम मंदिर आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने सत्ता की परवाह किए बिना राम मंदिर आंदोलन का समर्थन किया और राम भक्तों पर गोली चलाने से इनकार किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें