काकोरी के ग्वालपुर गांव में घर के बाहर बह रहे गंदे पानी का विरोध करने पर चंचल को दबंगों ने पीटा। शिकायत करने पर भोला यादव, बव्वा यादव, नन्हक्के यादव सहित करीब 25 दबंगों ने पूरे परिवार पर हमला किया। हमले में कई लोग घायल हुए और दुकान के पीछे छुपे अमन की दुकान में आग लगा दी गई, जिसमें करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने आगजनी और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।