घरेलू मैदान पर लगातार सात हार झेलने के बाद पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मिली जीत से उत्साहित लखनऊ सुपर जायंट्स अब अपनी जीत की लय कायम रखना चाहती है। मुकाबले से पहले टीम के खिलाड़ी इकाना स्टेडियम में जमकर अभ्यास करते नजर आए। खिलाड़ियों ने नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी की तैयारी की, जबकि कोचिंग स्टाफ रणनीति बनाने में जुटा रहा। टीम का लक्ष्य घरेलू मैदान पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करना है।