फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जानकीपुरम में 1817.97 लाख की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का हुआ भूमिपूजन

जानकीपुरम क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात को सुगम बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा जानकीपुरम स्थित कुर्सी रोड से शुक्ला चौराहे की ओर जाने वाले (नहर रोड) मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। 1817.97 लाख की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना क्षेत्र के हजारों निवासियों के लिए आवागमन को आसान बनाएगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के तौर पर लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा ने शिरकत की। नीरज सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 'समृद्ध लखनऊ' हमारा संकल्प है। जानकीपुरम की यह नहर रोड इस क्षेत्र की जीवनरेखा है। 18 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाला यह चौड़ीकरण न केवल जाम की समस्या को खत्म करेगा, बल्कि व्यापार और स्थानीय कनेक्टिविटी को भी नई गति देगा। यह परियोजना दर्शाती है कि हमारी सरकार 'विकास की नई राह' पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। विशिष्ट अतिथि डा. नीरज बोरा ने स्थानीय निवासियों को बधाई देते हुए कहा लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है और भविष्य में भी अनवरत होता रहेगा। कुर्सी रोड से शुक्ला चौराहे तक के इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से थी। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से आज यह कार्य धरातल पर उतर रहा है। इस मार्ग के चौड़े होने से जानकीपुरम के विभिन्न सेक्टरों के लोगों को आवाजाही में समय की बचत होगी और क्षेत्र का आर्थिक परिदृश्य बदलेगा। हम गुणवत्तापूर्ण कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए संकल्पित हैं। इस मौके जानकीपुरम वार्ड प्रथम की पार्षद निशा तिवारी, पार्षद मान सिंह यादव, पार्षद रंजीत सिंह, पार्षद राघवराम तिवारी, सौरभ तिवारी, विवेक तोमर, सतीश वर्मा, गौरव तिवारी, जागृति शुक्ला, दिव्यांशी शुक्ला, रामानुज तिवारी, अंशु मिश्रा, श्रवण मौर्या समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें