फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इंदिरानगर रिंग रोड की सर्विस लेन धंसी, गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग

इंदिरानगर रिंग रोड स्थित सर्विस लेन पर अचानक सड़क धंसने से गहरा गड्ढा हो गया। व्यस्त मार्ग पर हादसे की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस ने मौके पर तत्काल बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की। पुलिस ने गड्ढे के चारों ओर लोहे की बैरिकेडिंग के साथ पेड़ की डालियां भी लगा दी हैं, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही खतरे का अंदाजा हो सके। फिलहाल सर्विस लेन को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है और वाहनों को सावधानी के साथ निकाला जा रहा है। सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें