लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले स्टेडियम के बाहर फैंस का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थक टीम की जर्सी और झंडे लेकर पहुंचे तथा अपनी टीम के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्टेडियम के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा।