फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर चार माह का ट्रैफिक डायवर्जन लागू

इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते चार महीने के लिए यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने रात 12 बजे के बाद नई व्यवस्था लागू कर दी, जबकि बुधवार सुबह से ही चौराहे और आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट किया गया। नई व्यवस्था के तहत मड़ियांव फ्लाईओवर की ओर से आने वाले वाहन अब सीधे टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहनों को सर्विस लेन से होकर फ्लाईओवर पर भेजा जा रहा है। डायवर्जन के दौरान ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद रहकर यातायात को सुचारु रूप से संचालित कर रही है। निर्माण कार्य पूरा होने तक यही व्यवस्था लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्ग का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें